Learn MsWord 2010 in Hindi हिंदी में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 सीखे

आइये MsWord 2010 हिंदी में सीखें | 

            इस ब्लॉग में हम Microsoft Word के बारे में हिंदी में सीखेंगे जिसमे आपके लिए उपयोगी आप्शन के बारे में जानेंगे I
चलिए सीखते है MsWord के आवश्यक कार्य के बारे में – 
Microsoft Word, Ms Office का बहुत ही उपयोगी प्रोग्राम है जिसमे हम लैटर टाइपिंग, पत्राचार की लिस्ट तैयार करना, डॉक्यूमेंट प्रिंट करना, टेबल का निर्माण करना, डॉक्यूमेंट के बीच में पैराग्राफ में कही भी नए टेक्स्ट को जोड़ना और उनको किसी भी पैराग्राफ के बीच से डिलीट करना, Character formatting Style बदलना आदि बहुत से कार्यो को आसानी से कर सकते है, MsWord Typewriter  की अपेक्षा ज्यादा उपयोगी प्रोग्राम है |
     मार्केट में Msoffice के ढेर सारे Version लांच हुए परन्तु सबसे पोपुलर version MsOffice 2003, Msoffice 2007, Msoffice 2010, है, जबकि Upcoming version में सबसे लोकप्रिय version में Msoffice 2013, Msoffice 2016, Msoffice 2019 है जिनमे से कुछ प्रोग्राम यूजर तक पहुच गए है जबकि कुछ अभी यूजर की पहुच से दूर है |

MsWord की विशेषताए :-

           MsWord की कुछ निम्न   विशेषताए है जैसे- 
  • जैसे पैराग्राफ के बीच में कही भी नया टेक्स्ट जोड़ सकते है और डिलीट कर सकते है। 
  • डॉक्यूमेंट में कही से भी पुराने शब्द  की जगह पर नया शब्द जोड़ सकते है 
  • MsWord  में  एक साथ कई वर्ड को सेलेक्ट कर सकते है। (ctrl+mouse लेफ्ट button drag)
  • टेक्स्ट या पैराग्राफ को डुप्लीकेट बना सकते है। 
  • बिना कट, या कॉपी के कोई भी टेक्स्ट एक जगह से दूसरी जगह मूव कर सकते है 
  • जस्टिफिइंग टेक्स्ट।
  • Character Formatting स्टाइल बदल सकते है | 

और भी बहुत से कार्य को MsWord पर आसानी से कर सकते है। 


तो चलिए MsWord के ऑप्शन के बारे में भी कुछ जाने- 

फाइल मेनू -फाइल मेनू में सबसे पहला ऑप्शन  न्यू ऑप्शन होता है , जिसके द्वारा हम नए डॉक्यूमेंट (न्यू पेज ) को ले सकते है और उस पर नए सिरे से कार्य कर सकते है। 

Table of Contents

Open – फाइल मेनू में अगला ऑप्शन ओपन होता है जिसके द्वारा हम अपनी पुरानी फाइल को ओपन कर सकते है लेकिन इसके लिए आपको उसका लोकेशन ज्ञात होना आवश्यक है जैसे डेस्कटॉप, डॉक्यूमेंट, या आपके कंप्यूटर ड्राइव से, या आपके फोल्डर से। 

Save फाइल मेनू का अगला ऑप्शन सेव होता है जिसके द्वारा हम अपनी फाइल को कही भी सुरछित कर सकते है और यह फाइल को परमानेंट सुरछित करता है। 

SaveAs – इसके द्वारा हम सुरछित फाइल को किसी दूसरे नाम  सुरछित कर सकते है , इसके लिए f 12 का प्रयोग भी कर सकते है। 



   

हेल्लो मित्रो इस ब्लॉग में हम ms word में उपयोग होने वाले कट कॉपी , पेस्ट , प्रिंट और बहुत से उपयोगी आप्शन के बारे में जानेंगे जो आपको कंप्यूटर में कार्य करने मदद करेंगे .
Editing Textजब हम डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट टाइप कर चुकें होंगे तब हम इसे एडिट भी कर सकते हैं और डॉक्यूमेंट के बीच में कहीं भी कोई टेक्स्ट टाइप या रिमूव कर सकते हैं|


Figure 1 find & replace dailog box

 

Finding and Replacing text माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड डॉक्यूमेंट में आप कोई भी टेक्स्ट या लेटर बड़ी आसानी से ढूंढ़ सकते हैं| इसके फाइंड एवं रिप्लेस टूल की मदद से आप ऐसा कर सकते हैं| इसकी मदद से कोई भी टेक्स्ट या लेटर को अस्सानी से ढूंढ़ने के साथ-साथ आप इसे दूसरे टेक्स्ट या लेटर टैब से रिप्लेस भी कर सकते हैं|



Page Setting Up पेज सेटअप आप्शन के द्वारा आप अपने डॉक्यूमेंट की मार्जिन, पेपर साइज़, ओरिएंटेशन एवं अन्य ले-आउट आप्शन का प्रयोग कर अपनी आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन कर सकते हैं|

पेज सेटअप का प्रयोग मार्जिन, पेज की साइज़, ओरिएंटेशन, कॉलम सेटिंग्स इत्यादि हेतु किया जाता है| पेज सेटअप डायलाग बॉक्स में उपर्युक्त के परिवर्तन हेतु सभी आप्शन मौजूद होते हैं| ओरिएंटेशन में लैंडस्केप एवं पोर्ट्रेट आप्शन होते हैं जिसका प्रयोग हम पेज को अपनी आवश्यकतानुसार लैंडस्केप एवं पोर्ट्रेट कर सकते हैं| नये डॉक्यूमेंट फाइल में चरों तरफ एक इंच का डिफ़ॉल्ट मार्जिन प्राप्त होता है| आप अपनी आवश्यकतानुसार गटर एवं चारों मार्जिन को बदल सकते हैं|


1-   1- फाइल मीनू में जाकर पेजसेटअप कमांड पर क्लिक करें|
2-   Page Layout Tab पर क्लिक करें|
3-   अब पेज सेटअप डायलाग बॉक्स बटन पर क्लिक करें|
4-   अपनी आवश्यकतानुसार पेज की गटर एवं मार्जिन को बदलें|

Print Preview- प्रिंट प्रीव्यू आप्शन का प्रयोग कर आप अपने डॉक्यूमेंट जिसे प्रिंट करना चाहते हैं, प्रिंट होने के पूर्व अपने स्क्रीन पर देख सकते हैं|
डॉक्यूमेंट प्रिंट प्रीव्यू करने हेतु फाइल मीनू में जाकर प्रिंट प्रीव्यू कमांड का प्रयोग करें जिससे प्रिंट प्रीव्यू देखा जा सकता है|
  1. फाइल मीनू में प्रिंट प्रीव्यू कमांड पर क्लिक करें|
  2. ऑफिस बटन पर क्लिक करें अब प्रिंट प्रीव्यू पर क्लिक करें|

Printing a document एक्टिव डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने के लिए कॉपी की संख्या, प्रिंटर आप्शन इत्यादि का प्रयोग कर प्रिंट कर सकते हैं|
डॉक्यूमेंट प्रिंट करने हेतु फाइल मीनू/टैब या ऑफिस बटन पर जाकर प्रिंट कमांड या CTRL+P का प्रयोग करें जिससे प्रिंट डायलाग बॉक्स खुलेगा| आप अपनी आवश्यकतानुसार प्रिंटर का चयन कर पेज रेंज एवं संख्या निर्धारित कर प्रिंट बटन पर क्लिक कर प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं|

  1.           फाइल मीनू में जाकर प्रिंट पर क्लिक करें|
  2.       फाइल टैब/ऑफिस बटन पर क्लिक करें
  3.      अब प्रिंट पर क्लिक करें|
  4.      प्रिंटर का चयन करें एवं 
  5.        पेज रेंज एवं संख्या निर्धारित कर प्रिंट बटन पर क्लिक करें|


Cut, Copy & Paste- कट, कॉपी एवं पेस्ट डॉक्यूमेंट में प्रायः इस्तेमाल होने वाला कमांड हैं| कट के माध्यम से डॉक्यूमेंट टेक्स्ट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पेस्ट की सहायता से स्थानांतरित कर सकते हैं| पेस्ट का कार्य डॉक्यूमेंट में कट या कॉपी किये हुए टेक्स्ट को स्थानान्तरण करना है| कट, कॉपी करने से पहले टेक्स्ट को सेलेक्ट करना पड़ता है|
Font & Size Selection मीनू बार/टैबके नीचे ड्राप डाउन लिस्ट में उपलब्ध फ़ॉन्ट्स की लिस्ट से आवश्यकतानुसार फॉण्ट का चयन कर सकते है| फ़ॉन्ट्स के दाहिने तरफ फॉण्ट साइज़ की लिस्ट होती है उक्त लिस्ट से आवश्यकतानुसार फॉण्ट साइज़ सेलेक्ट कर सकते हैं| किसी भी टेक्स्ट के फॉण्ट एवं फॉण्ट साइज़ को परिवर्तित करने हेतु सर्वप्रथम उसे सेलेक्ट करना होगा एवं फॉण्ट साइज़/फॉण्ट का चयन करना होगा|

Font & Size Selection मीनू बार/टैबके नीचे ड्राप डाउन लिस्ट में उपलब्ध फ़ॉन्ट्स की लिस्ट से आवश्यकतानुसार फॉण्ट का चयन कर सकते है| फ़ॉन्ट्स के दाहिने तरफ फॉण्ट साइज़ की लिस्ट होती है उक्त लिस्ट से आवश्यकतानुसार फॉण्ट साइज़ सेलेक्ट कर सकते हैं| किसी भी टेक्स्ट के फॉण्ट एवं फॉण्ट साइज़ को परिवर्तित करने हेतु सर्वप्रथम उसे सेलेक्ट करना होगा एवं फॉण्ट साइज़/फॉण्ट का चयन करना होगा|
इसके लिए Ctrl +D का प्रयोग भी कर सकते है। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *