Difference between Wireless And Bluetooth.

 

वायरलेस व ब्लूटूथ माउस में अंतर

               आज के समय में बहुत से लोग बैटरी से चलने वाले बिना केबल वाले वायरलेस माउस का प्रयोग करते है| केबल न होने से यह लेपटॉप बैग या डेस्कटॉप टेबल पर कम जगह लेते है| केबल मैनेजमेंट का झंझट नहीं रहता है और इन्हें लम्बी दूरी (10 से 100 फिट तक) भी चलाया जा सकता है|


             सिगनल का अंतर-  वायरलेस माउस दो प्रकार के वायरलेस सिगनल 1-रेडिओ फ्रिकुवेंसी (RF)2-ब्लूटूथ पर कार्य करते है| रेडिओ फ्रिकुवेंसी सिगनल माउस ही सामन्यतः वायरलेस माउस कहे जाते है| ब्लूटूथ सिगनल पर कार्य करने वाले माउस ब्लूटूथ माउस कहे जाते है | कनेक्टिविटी-  सामान्य वायरलेस माउस (रेडिओ फ्रिकुवेंसी सिगनल आधारित) को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए कंप्यूटर USB पोर्ट में एक छोटा सा सिगनल रिसीवर लगाना पड़ता है| यह रिसीवर माउस से निकलने वाले रेडिओ सिगनल को ग्रहण करके USB सिगनल में बदल देता है जो कंप्यूटर समझ सके| ब्लूटूथ माउस कंप्यूटर या लेपटॉप से ब्लूटूथ के जरिये जोड़ा जाता है| ब्लूटूथ माउस से सिर्फ पहली बार ब्लूटूथ कनेक्ट करना पड़ता है, इसे हर बार प्रयोग से पहले जोड़ना नहीं पड़ता है| ब्लूटूथ माउस उन गैजेट्स से भी जोड़ा जा सकता है, जिसमे USB पोर्ट नहीं होता है जैसे की मोबाइल फोन|

 

दोनों में कौन बेहतर-बैटरी और परफोर्मेंस के स्तर पर देखा जाये तो दोनों में कोई अंतर नहीं है, यह केवल आपके उपयोग और माउस सेटिंग पर निर्भर होता है| कीमत की बात की जाये तो ब्लूटूथ माउस ज्यादा महगे होते है, वैसे तो ज्यदातर लेपटॉप  में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी होती ही है पर कुछ पुराने मॉडल और कुछ डेस्कटॉप सेटअप में ब्लूटूथ माउस प्रयोग करना चाहते है तो आपको एक ब्लूटूथ खरीदना पड़ेगा|
रेडिओ  फ्रिकुवेंसी (R.F)सस्ते होते है पर आपको एक छोटा सा सिगनल रिसीवर भी लेकर चलना पड़ता है जिससे इसके खोने की संभावना न के बराबर हो जाती है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *